Aam Panna Recipe: लू व गर्मी से बचने का देशी उपाय

Aam Panna ज़बान को ताज़गी तथा गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करने वाला एक लोकप्रिय भारतीय पेय है, जो कच्चे आम से बनाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा और थोड़ा मसालेदार होता है। गर्मी की चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए भारतीय घरों में आम का पना स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है। आइए इस लेख के माध्यम से Aam Panna Recipe व गर्मी में पना पीने से होने वाले विभिन्न फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी करते हैं।

Aam Panna Recipe: लू व गर्मी से बचने का देशी उपाय
Aam Panna Recipe: लू व गर्मी से बचने का देशी उपाय

आम पना क्या है? What is Aam Panna in Hindi

दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है इसलिए मैने सोंचा कि क्यों न एक लेख गर्मी से राहत पाने के विषय में लिखा जाए और गर्मी से निजात पाने के लिए कच्चे आम का पना एक बेहतरीन विकल्प समझ में आया। आइए अब हम इस पना के बारे में जानकारी करते हैं। 

Aam Panna या Mango Panna एक देसी पेय है जो कच्चे आम (कैरी) से बनाया जाता है। यह गर्मी में बहुत राहत देता है और स्वाद के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा तथा जरूरी पोषक तत्व प्रदान भी करता है। जहां एक ओर यह शरीर को ठंडक देता है, वहीं दूसरी ओर लू से बचाने वाला देशी उपाय भी है।

आम पना खासतौर पर उत्तर भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में गर्मियों के मौसम में बड़े चाव से पिया जाता है। आम का पना सिर्फ एक पेय ही नहीं, बल्कि भारत की सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है जो पुरखों ने बनाई थी। इसका स्वाद खट्टा-मीठा, थोड़ा नमकीन और बेहद ताज़गीभरा होता है।

आम पना बनाने की विधि- Aam Panna Recipe in Hindi

दोस्तों गर्मियों की तपती दोपहरी में जब धूप आग उगल रही हो और पूरा शहर झुलस रहा हो, तब मन करता है कि एक गिलास ठंडा-ठंडा Aam Panna पीने को मिल जाए, क्योंकि आम का पना ऐसी गर्मी में जादू जैसा काम करता है। 

आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि बिल्कुल असली स्वाद वाला आम का पना कैसे बनाएं, वह भी बिना किसी केमिकल के जैसा पहले घरों में बनता था। अगर गर्मी ने डंके की चोट पर दस्तक दे दी है तो ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ताजगी बनाए रखने का सबसे स्वादिष्ट और देसी नुस्खा जैसा दादी-नानी बनाती थीं, आज हम आपको सिखाते हैं।

आम पना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- Aam Panna Materials

(लगभग 4-5 गिलास के लिए)

  • कच्चे आम- (हरे)3-4 मध्यम आकार के गुठली सहित
  • चीनी या गुड़- स्वादानुसार (लगभग 1 कप या थोड़ा कम/ज्यादा)
  • जीरा पाउडर- (भुना हुआ)2 छोटे चम्मच
  • काला नमक-1 छोटा चम्मच (सेंधा नमक भी चलेगा)
  • सादा नमक- 1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच (यदि तीखापन चाहिए)
  • सौंफ पाउडर- 1 छोटा चम्मच (अच्छा फ्लेवर देता है)
  • पुदीना की पत्तियाँ- एक मुट्ठी (बारीक कटी हुई)
  • ठंडा पानी- 4-5 गिलास (मिलाने के लिए)
  • बर्फ- सर्व करते समय (यदि जरूरत हो)

आम पना कैसे बनाएं? Aam Panna Banane ka arika

1. आमों को भूनें: सबसे पहले आमों को भूनें या उबालें, यह सबसे अहम स्टेप है।

आम पना दो तरीके से बनाया जा सकता है।
  • कच्चे आम को आग में भूनकर
  • कच्चे आम को पानी में उबालकर

भूनकर (देसी तरीका)

बचपन में जब हम पढ़ते थे, उन दिनों बगीचे में जाकर दोस्तों के साथ आम के पत्तों व गोबर के उपलों को जलाकर कच्चे आम को भूनकर पना बनाते थे जो बहुत ही स्वादिष्ट बनता था। लेकिन अब समय बदलने के साथ आम भूनने का तरीका भी बदल गया है।

दूसरे तरीके से घर पर गैस या तवे पर कच्चे आमों को चिमटे की मदद से घुमा-घुमाकर, उलट पलटकर तब तक भूनें जब तक उनका छिलका जला हुआ न दिखने लगे और अंदर का गूदा नरम न हो जाए। पूरा आम बराबर रूप से भुन जाए। भूनने के बाद आमों को ठंडा होने दें।

उबालकर (आसान तरीका)

एक बर्तन में पानी गर्म करें। कच्चे आमों को डालकर तब तक उबालें जब तक वे नरम न हो जाएं अर्थात छिलका फटने लगे। इसमें लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं। उबालने के बाद आमों को पानी से निकालकर ठंडा होने दें।
तरीके दोनों ठीक हैं, भूनने से ज्यादा गहरा स्वाद आता है, उबालना सरल है।

2. आमों का गूदा निकालें: ठंडे होने के बाद आमों को छील लें। छिलका आसानी से निकल जाएगा। अब गूदे को चम्मच से निकालकर एक बड़े कटोरे या मिक्सर जार में डालें। गुठली को बिलकुल न फेंके, उस पर लगा हुआ गूदा और रेशे बहुत जरूरी हैं। गुठली को अच्छी तरह चम्मच से कुरेदकर सारा गूदा और रेशा निकाल लें और मिक्सर में डाल दें। यही गूदा पना को गाढ़ापन और खास स्वाद देता है।

3. मसालों के साथ पेस्ट बनाएं: मिक्सर जार में कच्चे आम का गूदा, चीनी या कुटा हुआ गुड़, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, काली मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। थोड़ा सा पानी लगभग 1/4 कप डालकर बिल्कुल महीन और चिकना पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।

4. पना तैयार करें: इस तैयार पेस्ट को एक बड़े जग या भगोना में निकाल लें। अब इसमें लगभग 4-5 गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह चम्मच से घोल लें। बारीक कटा हुआ पुदीना भी मिला दें।

5. पना का स्वाद चेक करें: एक चम्मच चखकर देखें। क्या खटास, मिठास और नमकीन स्वाद ठीक है, अगर ज्यादा खट्टा लगे तो थोड़ी और चीनी मिला लें। अगर मीठा लगे तो थोड़ा और काला नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। अगर स्वाद हल्का लगे तो थोड़ा और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।

6. अपनों व दोस्तों के साथ सर्व करें: आम पना तैयार हो गया। पना को गिलासों में छानकर या बिना छाने (गूदे के साथ) डालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें। ताजा पुदीना की पत्ती से गार्निश करें। गर्मी में ठंडक का अहसास देने वाले पना का आनंद लें।

आम पना के फायदे- Aam Panna ke Fayde in Hindi

दोस्तों अब आपने Aam Panna बनाने की जानकारी प्राप्त कर ली है अब चलिए आम पना के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

1. पना गर्मी का रामबाण इलाज

कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है। गर्मी में इसके नियमित सेवन से लू लगने का खतरा कम रहता है और शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। 

2. पना पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है

आम पना में डाले जाने वाले मसाले जैसे जीरा और काला नमक पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। यह एसिडिटी, अपच, और मतली जैसी समस्याओं को नजदीक नहीं आने देता है। गर्मी में होने वाली भूख की कमी को भी यह दूर करता है।  

3. पना पानी की कमी दूर करे, एनर्जी बढ़ाए

पसीने के साथ शरीर से नमक और पानी निकल जाता है। आम पना में नमक, चीनी (या गुड़) और पानी मिलकर एक बेहतरीन ओरल रिहाइड्रेशन ड्रिंक तैयार होती हैं जो तुरंत एनर्जी देती है और थकान दूर करती है।

4. पना लिवर की सेहत के लिए वरदान

आयुर्वेद में कच्चे आम को लिवर के लिए बहुत अच्छा माना गया है। आम पना पीने से लिवर स्वस्थ रहता है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है।

5. पना वजन घटाने में भी फायदेमंद 

ये पना कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट भरा होने का अहसास देकर ज्यादा खाने से रोकता है। गुड़ डालकर बनाया गया आम पना और भी फायदेमंद हो जाता है।

6. पना गर्मी के दाने व घमौरियां कम करे 

आम पना शरीर की गर्मी को शांत करता है। शरीर की गर्मी कम होने से त्वचा की समस्याएं जैसे फुंसियां, दाने, घमौरियां कम होती हैं। 

7. पना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद 

कुछ गर्भवती महिलाओं को आम पना पीने से उल्टी, जी मिचलाना और गर्मी की वजह से होने वाली बेचैनी में आराम मिलता है। इसमें मौजूद आयरन भी फायदेमंद है। डॉक्टर की सलाह से महिलाएं आम पना का सेवन कर सकती है।

आम पना के कुछ खास टिप्स और बातें 

  1. आम का चुनाव करते समय ध्यान दें कि आम सख्त, गहरे हरे रंग के कच्चे हों। बहुत पीले या नरम आम पके हुए हैं तो वे काम के नहीं हैं।
  2. गुड़ डालने से स्वाद और गहरा, देसी और थोड़ा कैरमल जैसा आता है। चीनी से रंग साफ रहता है। आप मिक्स भी कर सकते हैं।
  3. आम पन्ना बनाकर तुरंत पीना सबसे अच्छा है। बचा हुआ पना फ्रिज में 1-2 दिन तक रखा जा सकता है, लेकिन उसके स्वाद में ताजगी कम हो जाती है। 
  4. अगर आपको पना में गूदे के टुकड़े पसंद नहीं हैं तो पानी मिलाने के बाद पने को महीन छलनी से छान लें। पर असली मजा गूदे के साथ ही है।
  5. आम पना या Mango Panna पीने का सबसे बढ़िया समय गर्मी में दोपहर की चिलचिलाती धूप के बाद, बर्फ के साथ तथा हल्के नमकीन स्नैक्स जैसे भुने चने, मखाने या नमक पारे के साथ अच्छा आनंद मिलता है।

मई और जून के महीने में गर्मी व लू का प्रकोप ज्यादा रहता है। अगर इस बार चूक गए तो एक साल तक इन्तज़ार करना पड़ेगा। तो फिर किस बात की देर है, बाजार या बगीचे से ताजे हरे कच्चे आम ले आइए और घर पर ही यह स्वादिष्ट और सेहतमंद Aam Panna Recipe बना लीजिए। पूरे परिवार को बुलाइए और गर्मी की तपिश को इस मीठी-खट्टी ताजगी से हराइए।

निष्कर्ष: Conclusion

Aam Panna सिर्फ एक पेय ही नहीं है यह भारतीय गर्मियों की एक मीठी-खट्टी याद है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। बस इस बात का ध्यान रखें की ताजा बना हुआ ही पिएं। इस प्रकार से घर का बना हुआ ये देशी पना पीकर गर्मी के दिनों भी अपनी फिटनेस बरकरार रख सकते हैं। ये देशी नुस्खा बाजार के पैकेट वाले ड्रिंक्स से कहीं ज्यादा फायदेमंद और शुद्ध है ।


FAQs:


प्रश्न: पन्ना बनाने के लिए कौन सा आम सबसे अच्छा है?
उत्तर: कच्चे हरे आम (कैरी) का इस्तेमाल करें। इनमें खटास ज्यादा होती है, जो पना को बढ़िया स्वाद देती है। तोतापुरी किस्म भी बेहतरीन मानी जाती हैं।

प्रश्न: कच्चे आम को उबालते समय किन बातों का ध्यान रखें?
उत्तर: कच्चे आम को तब तक उबालें जब तक उसका छिलका फटने न लगे और गूदा नरम न हो जाए। पानी में नमक मिलाने से रंग निखरता है और छिलका आसानी से उतर जाता है।

प्रश्न: पना को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
उत्तर: पना को फ्रिज में एयरटाइट जार में रखें तो 7-10 दिन तक चलता है। वैसे पना ताजा ही पिएं तो अच्छा रहेगा।

प्रश्न: पना का रंग हरा कैसे बनाएँ?
उत्तर: ताज़ा पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट में मिलाएं। कृत्रिम रंग डालने की ज़रूरत नहीं है। प्राकृतिक हरा रंग पुदीने से आएगा।

प्रश्न: आम पन्ना पीने के क्या फायदे हैं?
उत्तर: यह गर्मी में लू से बचाता है, पाचन ठीक रखता है, और विटामिन सी से भरपूर है। गर्मियों का रक्षा कवच है।

और नया पुराने

نموذج الاتصال